{"_id":"63c13b7547307c293b08fff4","slug":"daha-doghat-won-the-trophy-by-defeating-nagla-mandod-in-volleyball-muzaffarnagar-news-c-14-1-77611-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वाॅलीबाल में दाहा दोघट ने नंगला मंदौड़ को हराकर जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वाॅलीबाल में दाहा दोघट ने नंगला मंदौड़ को हराकर जीती ट्राफी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। दोघट बागपत की टीम ने नंगला मंदौड़ की टीम को वाॅलीबाल के फाइनल मैच में हराकर विजय प्राप्त की। मुख्य अतिथि राजीव राठी ने विजेता टीम को नकद 3100 रुपये और उप विजेता टीम को 2100 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
गांव छछरौली में खेल मैदान पर आयोजित चौधरी अजीत सिंह मेमोरियल वाॅलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रथम सेमी फाइनल मुकाबले में नंगला मंदौड़ ने मोड़ सदरपुर को 21-18, 21-15 और दूसरे सेमीफाइनल में दोघट बागपत ने धीराहेड़ी टीम को 21-19, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में दोघट टीम ने नंगला मंदौड़ को 21-19, 21-18, 21-19 से हराकर ट्राफी जीती।
प्रतियोगिता में संदीप भोकरहेड़ी, नीरज व देवेंद्र छछरौली ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि राजीव राठी, कंवरपाल सिंह ,देवेंद्र, मोंटी, नीरज प्रधान, उपेंद्र राठी करहेड़ा आदि ने युवा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन में हर्षित, अंकुर ,उदय, कुलदीप, वासु ,हिमांशु, हरित आदि की मुख्य भूमिका रही।