फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cylinder explodes in factory, roof collapses, causing panic

Muzaffarnagar News: फैक्टरी में फटा सिलिंडर, छत टूटी, भगदड़ मची

Wed, 27 May 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cylinder explodes in factory, roof collapses, causing panic
रुड़की रोड पर सिलिंडर फटने पर टूटी  छत संवाद
मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी स्थित सुपर स्टील कास्टिंग फैक्टरी में रखा कार्बन डाइऑक्साइड का सिलिंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर के टुकड़े छत तोड़ कर निकल गए। फैक्टरी के आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड पर फैक्टरी में लोहे को गलाकर डाई बनाई जाती है। दोपहर में वहां एक दर्जन कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां खुले में सिमेंट वाली चादर की छत के नीचे लगभग पांच सिलिंडर रखे थे। इनमें से एक सिलिंडर दोपहर में धमाके के साथ फट गया। धमाके के कारण सिलिंडर छत से जाकर टकराया। इससे छत भी टूट गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंंने बताया कि कामरान की सुपर स्टील कास्टिंग फैक्टरी में रखा सिलिंडर फट गया था। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और न ही कोई बड़ा नुकसान सामने आया है। हालांकि धमाके से फैक्टरी की छत का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते सिलिंडर के अंदर प्रेशर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। एहतियात के तौर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां-जहां ऐसे सिलेंडरों की सप्लाई हुई है तथा जिन स्थानों से इन्हें खरीदा गया है, वहां सुरक्षा मानकों और नियमों की जांच की जाए।

साथ ही सिलेंडरों के प्रेशर पॉइंट की भी जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। एसएसपी ने कहा कि उन्होंने एफएसओ को भी जांच के आदेश दिए है। कहा कि यदि सिलिंडर में प्रेशर ज्यादा भरा जा रहा है तो उसे कम कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed