फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cybercriminal sitting in Saudi Arabia duped people of Rs 1.68 lakh

Muzaffarnagar News: सउदी अरब में बैठे साइबर अपराधी ने ठगे 1.68 लाख रुपये

Mon, 15 Sep 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cybercriminal sitting in Saudi Arabia duped people of Rs 1.68 lakh
मुजफ्फरनगर। सऊदी अरब में बैठे साइबर ठग ने सुजड़ू निवासी एक युवक से नाटकीय अंदाज में एक लाख 69 हजार 800 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने खालापार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सुजड़ू की खालसा निवासी आरिफ ने पुलिस को बताया कि अजहर नाम के एक युवक ने खुद को जिला मुरादाबाद के गांव गढ़ी सलेमपुर निवासी बताते हुए उसे मोबाइल पर कॉल की। कहा कि वह सऊदी अरब से बोल रहा है। उसके दोस्त की अम्मी बीमार है। उसे अपने दोस्त को रुपये भेजने हैं। उसकी दोस्त अम्मी का आपरेशन होना है। इसलिए वह अपना मोबाइल नंबर बता दे ताकि वह रुपये उनके खाते में डाल देगा। यह रुपये वह उसके दोस्त को दे देना। विश्वास कर उसने अपनी बेटी का खाता नंबर बता दिया।
विज्ञापन

सउदी अरब में बैठे युवक ने 19 अगस्त को दोपहर में अपने व्हाटसएप से उसे एक रसीद भेजी और बताया कि उसने उनके खाते में ढाई लाख रुपये जमा करा दिए है। वह अपने पास से उसके दोस्त को रुपये दे दे। यह रुपये उन्हें 24 घंटे में मिल जाएंगे। आरोपी युवक ने अपने दोस्त का मोबाइल नंबर भी दिया। बाद में आरोपी युवक के दोस्त के मोबाइल नंबर से कॉल आई। उन्हें खाता नंबर बताया गया। जो बिजनौर के मिमला निवासी बंटी का था। कई बार में बंटी व जिला बिजनौर के गांव इलाहाबाद निवासी अरशद अंसारी के खाते में एक लाख 69 हजार 800 रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन

इसके बाद अजहर को कॉल की गई तो उसने रुपये न भेजने व रुपये जमा कराने के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया। न ही दोस्त का खाता नंबर देने की बात कही। उसने पीडित का मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed