फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Current was stripped of the chriga

करंट ने छीन लिया चिराग

Thu, 02 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर। Updated Thu, 02 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Current was stripped of the chriga
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। मोहल्ला तुर्किस्तान में बुधवार दोपहर एक बच्चे की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो परिजनों ने बच्चे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शव उठाने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए। 
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। मोहल्ले का पवन पुत्र धीर सिंह घर से खेलने के लिए गया था। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई तो उसका शव घर के निकट ही भूरे के खेत में विद्युत तार के ऊपर पड़ा मिला। बच्चे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया, जिसकी जानकारी मिलते ही मोहल्ले के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और शव उठाने से इंकार कर दिया, जिस पर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। घटना की जांच कर मामला हत्या का निकलने पर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर बच्चे के परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मंगलवार को उसी तार की चपेट में आकर एक बच्ची घायल हो गई थी। पिता ने विद्युत विभाग के खिलाफ देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed