{"_id":"571a77654f1c1bd4518b5726","slug":"current-building-to-be-vulnerable-to-truck-fireball","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर ट्रक आग का गोला बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर ट्रक आग का गोला बना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Surrounded by fire truck
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की भोपा रोड से ट्रक में बाइक लादकर कलकत्ता ले जाई जा रही थी। सद्दाम ट्रक को लेकर वापस शहर पहुंचा। भोपा रोड पर मखियाली के पास पहुंचा।
इस दौरान ट्रक के उपर बिजली की लाइन के तार तेज हवा के कारण आपस में टकराए और चिंगारी ट्रक पर गिरी। ट्रक में आग लग गई। धुआं उठता देखकर सद्दाम उतरकर भागा। आग की भयंकर लपटें देखकर आसपास के लोग जमा हो गए।
फायर ब्रिगेड को हादसे की सूचना देकर बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। इस बीच ट्रक पूरी तरह जल चुका था।