फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CRPF jawan dies in road accident

सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत 

Fri, 05 May 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 05 May 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan dies in road accident
जवान की मौत के बाद माैके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना के डूंगर गांव से बुढ़ाना आ रहे जवान की बाइक बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में जवान की मौके पर मौत हो गई। कैंटर का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


थाना फुगाना क्षेत्र के गांव डूंगर के रहने वाले चंद्रपाल का बेटा रूपेंद्र (29) सीआरपीएफ का जवान था, उसकी नोएडा में तैनाती थी। वह छुट्टी लेकर अपने गांव डूंगर आया हुआ था। बृहस्पतिवार को वह घर से बाइक पर बुढ़ाना जा रहा था। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जोगियाखेड़ा भट्ठे के पास बृहस्पतिवार शाम करीब साढे़ चार बजे बाइक की कैंटर से टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर डीके त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जवान के परिवार वाले और ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। 
विज्ञापन


मृतक की माता बाला देवी, पिता चंद्रपाल का रोते हुए बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को बमुश्किल संभाला। इंसपेक्टर ने परिजनों और गांव वालों को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की अपील की। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने गांव वालों की एसएसपी से वार्ता करवाई। उच्चाधिकारियों और गांव डूंगर निवासी विधायक उमेश मलिक से वार्ता के बाद परिवार वालों ने शव उठाने दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से डूंगर गांव में शोक छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed