फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd of devotees gathered in Hanuman fair

Muzaffarnagar News: हनुमान मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sat, 02 Mar 2024 05:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Hanuman fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
बुढ़ाना। खेड़ा मस्तान गांव के हनुमान मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाकर मन्नतें मांगी।
तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा मस्तान में हनुमान मंदिर परिसर में 42वें हनुमान मेले का आयोजन हुआ। तीन दिवसीय मेले में पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिवर्ष फाल्गुन मास कृष्णपक्ष के प्रथम शनिवार रविवार व सोमवार को मेले का आयोजन होता है। मेले में श्रद्धालु घी का दीपक जलाकर मन्नतें मांगते हैं। मेला कमेटी के सचिव राजेन्द्र सिंह मलिक व व्यवस्थापक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिंदर ने बताया कि प्रात: 4 बजे से पूजा पाठ आरंभ हो जाता है। शनिवार को रामचरित्र मानस का पाठ का आयोजन हुआ। इस मौके पर संजीव मलिक, अखिलेश रुहेला, राजेन्द्र सिंह मलिक व नरेन्द्र कुमार आदि व्यवस्था में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed