{"_id":"612145a08ebc3e7a1117caf1","slug":"crowd-in-the-market-on-rakshabandhan-festival-muzaffarnagar-news-mrt552804292","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन पर्व के चलते बाजार में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन पर्व के चलते बाजार में रही भीड़
विज्ञापन
शाहपुर में महिलाओं ने दुकानों पर पहुंच राखी खरीदी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में रही भीड़
मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाजारों में भीड़ रही। राखी, मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर ग्राहक बड़ी संख्या में पहुंचे। खासकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह रहा।
भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार को बाजारों में बारिश के बाद भी सुबह से ही भीड़ रही। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए राखी की जमकर बिक्री हुई। बहनों में रंग बिरंगी राखी खरीदने को लेकर उत्साह रहा। नई मंडी, गांधी कॉलोनी, कच्ची सड़क, सराफा बाजार, भगत सिंह रोड, मोती महल आदि बाजारों में भीड़ रही। दोपहर बाद जब कुछ देर के लिए बारिश बंद हुई तो बाजार में जाम की स्थिति हो गई। बाजारों में जहां राखी की दुकानों पर भीड़ रही, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भरमार रही। बाजार में घेवर की जमकर बिक्री हुई। इसके अलावा अन्य मिठाई भी बिकी। गिफ्ट का प्रचलन भी लोगों में बड़े स्तर पर दिखाई दिया। बहनों को गिफ्ट देने के लिए भाईयों में भी उत्साह दिखाई दिया।
बाजार सजे
शाहपुर। कस्बे में रक्षाबंधन पर्व से पूर्व राखी से बाजार सजे। महिलाओं ने दुकानों पर पहुंच राखी खरीदी। शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण कस्बे व देहात से महिलाएं व पुरुष बाजारों में नही पहुंचे, जिससे दुकानदार मायूस दिखाई दिए। दोपहर जैसे ही बारिश रुकी तो कस्बे सहित देहात से महिलाएं बाजारों में पहुंची जहां उन्होंने राखी खरीदने के साथ आवश्यक सामान खरीदा। मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही।

भगत सिहं रोड पर राखी की खरीददारी करती युवतियां।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रक्षा बंधन पर्व राखी की खरीददारी करती युवती।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन