फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd in markets for shopping

खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

Sat, 24 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Crowd in markets for shopping
बढते कोरोना संक्रमण के कारण शहर में लगने वाला लॉकडाउन से पूर्व खरीददारी को उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार-रविवार के साप्ताहिक लॉकडाउन से पहले शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोविड-19 गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए न तो मास्क लगाए गए और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। सुबह से ही शहर में मास्क चेकिंग अभियान शुरू करते हुए मुख्य बाजारों में पुलिस ने पैदल मार्च भी किया।
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते शासन द्वारा शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया गया है। इसके चलते शनिवार व रविवार को जनपद में सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा। दो दिनी लॉकडाउन के चलते शुक्रवार को शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के सभी प्रमुख बाजार, भगतसिंह रोड, नई मंडी का बिंदल मार्केट, गऊशाला रोड, रुड़की रोड, दाल मंडी, एसडी कॉलेज मार्केट व झांसी रानी क्षेत्र सुबह से ही ग्राहकों से गुलजार रहे। इस दौरान दुकानदारों की बिक्री तो बढ़ी, लेकिन कोरोना को लेकर यहां निर्धारित गाइडलाइन की धज्जियां भी उड़ाई गईं। अधिकांश दुकानदार ही बिना मास्क के सामान बिक्री करते नजर आए। खरीदारों की तो बात ही दूर की कौड़ी रही। वहीं, भीड़ के चलते बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी किसी स्तर पर पालन नहीं किया गया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों व मार्गों के साथ ही बाजारों में भी पुलिस ने मास्क चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसके साथ ही बाजार में पैदल मार्च कर लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करने के लिए निर्देशित किया जाता रहा।
विज्ञापन

एसएसपी ने वीडियो जारी कर की अपील
मुजफ्फरनगर। शनिवार-रविवार को होने वाले साप्ताहिक लॉकडाउन से ठीक पहले शुक्रवार को बाजारों में उमड़ी भीड़ को देख पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए। जबरदस्त भीड़ के मद्देनजर एसएसपी अभिषेक यादव ने लोगों से कोविड-19 नियमावली का पालन करने की अपील की। एसएसपी ने शाम को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कोरोना संक्रमण को समाज के लिए बड़ा खतरा बताते हुए लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपनी दुकान में बिना मास्क लगाए आने वाले ग्राहकों को सामान न दें। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहें और खुद भी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कर समाज की सुरक्षा के लिए कोरोना योद्धा की भांति काम करें।

ढते कोरोना संक्रमण के कारण   शहर में लगने वाला लॉकडाउन से पूर्व खरीददारी को उमडी भीड़।

ढते कोरोना संक्रमण के कारण शहर में लगने वाला लॉकडाउन से पूर्व खरीददारी को उमडी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed