{"_id":"608ee4c08ebc3e8dc506fe45","slug":"crowd-crowds-even-after-the-korana-curfew-muzaffarnagar-news-mrt536838386","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना कर्फ्यू के बाद भी जमी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना कर्फ्यू के बाद भी जमी रही भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोराना कर्फ्यू के बाद भी जमी रही भीड़
खतौली। त्रिस्तरीय चुनाव की मतगणना को लेकर मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों के साथ पहुंची भीड़ जमा रही। तेज धूप में भी समर्थक यहां जमा रहे। मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ देख ऐसा लग रहा था मानो कोरोना कर्फ्यू ही न लगा हो। यह भीड़ देर साय तक खड़ी रही। मतगणना स्थल जहां बनाया गया था, उसके चारों ओर तेज धूप पड़ रही थी। तेज धूप के बाद भी एजेंट अपनी ड्यूटी से पीछे नहीं हटे।
खाने पीने की वस्तुएं थी कोसों दूर
खतौली। नगर से दो किलोमीटर दूर बनाए गए मतगणना स्थल के पास कोई खाने पीने की चीजें भी नहीं थी। कोरोना कर्फ्यू के कारण बाजार भी बंद पड़े थे। जिनके प्रत्याशी अपने समर्थकों के लिए खाना लाए, उन्होंने खाना खाया, लेकिन जिनके प्रत्याशी खाना नहीं लाए ऐसे समर्थक देर सांय तक भूखे प्यासे ही रहे।
खतौली में 12 कर्मचारी संक्रमित मिले
खतौली। मतगणना शुरू होने पर मतगणना कर्मचारियों की जांच कराई गई। जिनका तापमान अधिक होने पर एंटीजन जांच कराई तो 12 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें वापस घर भेज दिया गया। इसके स्थान पर दूसरे कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। एक महिला मतगणना कर्मी की माता की मृत्यु की सूचना आने पर उसे घर भेज दिया गया।