{"_id":"60660edc8ebc3ec4be1be4fe","slug":"crop-burnt-due-to-spark-from-electric-wires-khatauli-news-mrt5325804166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तारों से उठी चिंगारी से फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तारों से उठी चिंगारी से फसल जली
विज्ञापन
रतनपुरी क्षेत्र में किसानों की गन्ने की फसल जलकर नष्ट।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के तारों से उठी चिंगारी से फसल जली
रतनपुरी। गांव बड़सू व सिकंदरपुर में हाईटेंशन बिजली लाइन के तार से उठी चिंगारी के कारण तीन किसानों की करीब दस बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। जबकि अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण रतनपुरी में भी दो किसानो़ं की करीब छह बीघा गन्ने की फसल जल गई।
गांव बड़सू निवासी किसान सेवाराम के खेत से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है। जो बेहद जर्जर हालत में हो चुकी है। बृहस्पतिवार की दोपहर तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकरा गए। जिससे उठी चिंगारी के कारण किसान सेवाराम के गन्ने खेत में आग लग गई। आग ने पास में स्थित सिकंदरपुर निवासी किसान सोहनबीर और सुभाष के गन्ने के खेत को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर आदि की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सेवाराम की चार बीघा, सोहनवीर की तीन बीघा और सुभाष की तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उधर, रतनपुरी में भी दो किसानों की करीब छह बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। रतनपुरी निवासी रामपाल प्रजापति के गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके बाद तेज हवाओं के कारण पास में स्थित हरपाल प्रजापति के खेत भी आग की चपेट में आ गया। जिससे रामपाल की करीब दो बीघा और हरपाल की चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी। आसपास मौजूद किसानों ने खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर बामुश्किल आग पर काबू पाया।