{"_id":"62ee5a084f5910774f240f15","slug":"crooks-have-looted-three-gold-ring-and-35-thousand-rupees-in-a-house-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिनदहाड़े वारदात से दहशत, घर में घुसकर महिला से सोने की तीन अंगूठी समेत 35 हजार लूटकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिनदहाड़े वारदात से दहशत, घर में घुसकर महिला से सोने की तीन अंगूठी समेत 35 हजार लूटकर फरार हुए बदमाश
Sat, 06 Aug 2022 10:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:45 PM IST
सार
Loot in Muzaffarnagar: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ही वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया और तीन सोने की अंगूठी और 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Loot in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली की गांधी कॉलोनी में चार बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक उद्यमी के माता-पिता को बंधक बनाकर नकदी और सोने, चांदी और हीरे के जेवरात लूट लिए। घटना से इलाके में दहशत है। इसकी सूचना पर कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी विनीत जायसवाल ने घटना के खुलासे लिए पांच टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन
सूरत में कपड़ा फैक्टरी चलाने वाले कपिल गुलाठी का गांधी कॉलोनी गली नबंर 15 मकान है और यहां उनके पिता सुभाष गुलाटी (68) और माता कृष्णा देवी (65) रहते हैं। ये दोनों शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अपने घर पर थे, इस दौरान दो बदमाश तमंचे लेकर घुस आए और दोनों के हाथ-पैर सेलो टेप से बांधकर एक कमरे में बैठा दिया। कृष्णा देवी से दो डायमंड, एक सोने की अगूंठी उतार ली। इसके बाद कमरे में रखी अटैची में रखे करीब 35-40 हजार लूट लिए। इस दौरान दो बदमाश घर की गैलरी में खड़े रहे। भागते समय बदमाश घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी निकालकर ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मुख्यमंत्री योगी जल्द कर सकते हैं यहां का दौरा, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, पढ़िए पूरा अपडेट
विज्ञापन