{"_id":"64ca6068813c539d36082f2c","slug":"crook-injured-after-being-shot-in-leg-accomplice-also-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-4830-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, साथी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, साथी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल बदमाश के विरुद्ध मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में चोरी और लूट के आठ मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। थाना पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाइक और अवैध हथियार बरामद किए है। घायल बदमाश के विरुद्ध थाना छपार, ककरौली, देवबंद, नई मंडी, सहारनपुर में चोरी और लूट के आठ मुकदमे दर्ज हैं ।
सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने बताया कि हरसौली पुलिस चौकी टीम गांव निरमाना के रजबहे की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने पर छपार के गांव भैंसरहेड़ी निवासी शाहनवाज घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके साथी भैंसरहेड़ी निवासी फैजान को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश नलकूप आदि से तार और अन्य विद्युत उपकरणों की चोरी करते है। एक बाइक, दो तमंचे, चार खोखा और दो कारतूस के अलावा विद्युत तार काटने का कटर भी बरामद हुआ है ।
विज्ञापन
-