फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Criminals reach the strong room in UCO Bank

यूको बैंक में बदमाशों का धावा, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे

Sat, 17 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Criminals reach the strong room in UCO Bank
यूको बैंक में बदमाशों का धावा, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बीच वीआईपी एरिया में स्थित यूको बैंक के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की कोशिश की। बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर स्ट्रांग रूम तक जा पहुंचे और उसे तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बैंक शाखा प्रबंधक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के प्रकाश चौक के पास यूको बैंक शाखा स्थित है। बैंक के ठीक पीछे एक खाली प्लाट है। बृहस्पतिवार देर रात बदमाश उक्त प्लाट के रास्ते बैंक की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने अंसायरन और सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। इसके बाद हथौड़े से स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया। स्ट्रांग रूम को क्षति नहीं पहुंचने पर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बैंक खुलने पर शाखा प्रबंधक अरुण मिश्रा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी, सीओ सिटी कुलदीप सिंह और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। बैंक के पीछे स्थित प्लाट में पहुंचकर भी बदमाशों के संबंध में साक्ष्य संकलित किए गए, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। शाखा प्रबंधक अरुण मिश्रा की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कार्यप्रणाली की जानकारी रखते थे बदमाश
मुजफ्फरनगर। प्रकाश चौक स्थित बैंक में चोरी के इरादे से घुसे बदमाश बैंक संबंधी कार्यप्रणाली और उसमें लगे सुरक्षा उपकरणों की बखूबी जानकारी रखते थे। यही कारण था कि बदमाशों ने अंदर घुसते ही सबसे पहले बैंक के सायरन व सीसीटीवी कैमरों के तार काट डाले। इसके बाद स्ट्रांग रूम को तोड़ने के बजाय मैनेजर कार्यालय में उसकी चाबियां तलाश की गईं। चाबियां नहीं मिलने पर बदमाशों ने स्ट्रांग रूम को हथौड़े से तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी न मिलने पर बैरंग लौट गए।
चंद कदमों की दूरी पर है पुलिस पिकेट
मुजफ्फरनगर। प्रकाश चौक स्थित जिस यूको बैंक में बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात चोरी का प्रयास किया, वहां से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस पिकेट स्थित है, जहां 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। बैंक के पीछे की ओर सर्विस क्लब है, जबकि बामुश्किल 100 कदम की दूरी पर एसएसपी आवास स्थित है। वहीं, पास ही में कचहरी परिसर का भी गेट है, जहां अंदर जजों के साथ ही कई अफसरों के भी आवास हैं। इसके बावजूद बदमाश न केवल बैंक की दीवार में सेंध लगाकर स्ट्रांग रूम तक जा पहुंचे, बल्कि स्ट्रांग रूम को तोड़ने का भी प्रयास किया।

बैंक की दीवार में सेंध लगाकर बदमाश चोरी के इरादे से अंदर घुसे थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। आसपास क्षेत्र में स्थित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कुलदीप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed