फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Criminal arrested in encounter

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Criminal arrested in encounter
बुढ़ाना में मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश उमरा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। पकड़े गए युवक का साथी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया।

रविवार देर रात पुलिस बुढ़ाना-हुसैनपुर कलां मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि युवकों ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायर कर एक युवक को घेर कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक तितावी थाना क्षेत्र के छतैला गांव का रहने वाला उमरा पुत्र समसू है। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, कारतूस व दिल्ली नंबर की बाइक मिली है। उसका साथी सलीम पुत्र अहसान निवासी मंदवाड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश उमरा पहले भी जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed