फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yudhisthira's Horoscope

युधिष्ठिर की कुंडली खंगालने में जुटी क्राइम ब्रांच    

Fri, 03 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Yudhisthira's Horoscope
पुलिस गिरफ्त में आया युधिष्ठिर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
महिमा आत्महत्या केस में मुख्य आरोपी युधिष्ठिर के जेल जाने के बाद बाकी आरोपियों की खोजबीन तेज हो गई है। पुलिस सभी आरोपियों की कुंडली खंगालने में जुटी है। कई लोगों का आपराधिक इतिहास सामने आया है। उधर, वादी और मृतका के भाई के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाने की तैयारी हो रही है।  
विज्ञापन

    
नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के अंकित विहार में पिता देव प्रकाश और भाई अक्षय को बंधक बनाकर उत्पीड़न करने तथा मां-बेटी को बेइज्जत करने की धमकी से भयभीत बीकॉम की छात्रा महिमा विश्वकर्मा ने खुदकुशी कर ली थी। मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तारी के बाद नामजद आरोपी पचेंडा निवासी युधिष्ठिर पहलवान को जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


महिमा सुसाइड केस में युधिष्ठिर के अलावा उसके भाई अर्जुन, ब्लू रिवोल्यूशन कंपनी के पार्टनर विनोद निवासी लच्छेड़ा, डॉ डबास और अज्ञात के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। आरोपी युधिष्ठिर की पहले से क्राइम हिस्ट्री है। वर्ष 2004 में उसके खिलाफ जानलेवा हमले सहित संगीन धाराओं में पहली रिपोर्ट मंडी कोतवाली में लिखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2005 में युधिष्ठिर और भाई अर्जुन सिंह को हत्या के मामले में नामजद किया गया था।  उस पर पुलिस हिरासत से भागने का भी एक मुकदमा दस साल पहले दर्ज हुआ था। पुुलिस रिकार्ड के मुताबिक युधिष्ठिर के खिलाफ चार और उसके भाई अर्जुन के खिलाफ दस मुकदमे संगीन धाराओं में पंजीकृत हैं।  विवेचक विपिन कुमार के मुताबिक वादी संजू देवी और महिमा के भाई अक्षय के जल्द ही कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।       

जांच के लिए लखनऊ जाएगी क्राइम ब्रांच            
मुजफ्फरनगर। क्राइम ब्रांच की टीम पिता और पुत्र को बंधक बनाने के मामले में जांच के लिए लखनऊ जा सकती है। ब्लू रिवोल्यूशन कंपनी के पार्टनर विनोद ने दस फरवरी को एसएसपी मंजिल सैनी को दी गई तहरीर में तीन लाख रुपये लेकर अपनी कंपनी के सुपरवाइजर देवप्रकाश की गुमशुदगी की शिकायत की थी। इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ था। मामले का सच जानने के लिए क्राइम ब्रांच टीम लखनऊ जा सकती है।    


महिमा प्रकरण में फोन पर दी धमकी, एसएसपी को दी जानकारी      
भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति को महिमा आत्महत्या प्रकरण में फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष सचिन पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धमकी देने वाले दबंगों की गिरफ्तारी की मांग की। बताया कि महिमा आत्महत्या मामले में अज्ञात लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी दे रहे हैं। कप्तान ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान ओमवीर पाल, राजीव प्रजापति, मोनू पाल, मनोज पांचाल, वरुण पाल, राजेश सैनी, प्रदीप कुमार, नाथी सैनी, पूरनपाल, विनोद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed