फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth shot dead in Purkaji

युवक की गोली लगने से मौत, पुलिस ने एक युवती और उसका पिता हिरासत में लिया

Tue, 02 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Purkaji
थाने पहुंचे युवक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी कस्बे में 26 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का होने के शक पर पुलिस ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति और उसकी पुत्री को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार सवेरे करीब सात बजे की है।

मोहल्ला मुस्लिम कानूनगोयान में गोली चलने की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गली में मोहल्ले का ही मुंशाद पुत्र इकबाल लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था, उसके पास एक तमंचा भी पड़ा हुआ था। परिजन युवक को लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने मृतक के भाई शहजाद की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा कायम कर लिया। मामला प्रेम प्रसंग का होने शक में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति और उसकी पुत्री को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर शिवराज सिंह भी थाने पहुंच गए और मोहल्ले में जाकर मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी की। उधर, दोपहर करीब चार बजे मुंशाद के परिजन दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर ही मुंशाद को घर से बुलाकर ले जाने और हत्या कर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed