{"_id":"5a14795e4f1c1b97678bcfdd","slug":"young-man-poisoned-to-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, सच्चाई पता चलने पर दे दिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, सच्चाई पता चलने पर दे दिया जहर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। सच्चाई का पता चलने पर युवती आरोपी की दुकान पर पहुंची तो उसे जहर खिलाकर हत्या का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल और शहर कोतवाली में लव जेहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
युवती को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। नायब तहसीलदार ने युवती के बयान दर्ज किए हैं। देर रात विहिप नेता विकास अग्रवाल की ओर से शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला नया बांस निवासी उवैद उर्फ कबीर की कपड़े की दुकान है। मंगलवार शाम एक युवती उसकी दुकान पर पहुंची और दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद युवती बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को उठाकर जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
उधर, मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर लव जेहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप था कि आरोपी युवक ने खुद का नाम कबीर बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया है। बताया गया है कि युवती को युवक के धर्म के बारे में जानकारी हो गई थी।
मंगलवार को जब युवती उससे मिलने दुकान पर आई तो आरोपी ने उसकी हत्या करने की नीयत से जहर खिला दिया। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। नायब तहसीलदार ने अस्पताल पहुंचकर युवती के बयान दर्ज किए।
जिला अस्पताल से युवती को गंभीर अवस्था के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया युवती पास के ही एक गांव की है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, इस संबंध में विहिप नेता विकास अग्रवाल की ओर से आरोपी के खिलाफ युवती को जहर देकर हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।