फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yogesh had gone home

हमले से कुछ देर पहले ही घर में चला गया था योगेश 

Sat, 08 Apr 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 08 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Yogesh had gone home
घटना के बाद गांव में गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हत्यारों के निशाने पर मृतक किसान का बेटा भाकियू नेता योगेश सिवाच था। वह वारदात के कुछ समय पहले ही वहां से उठकर घर में चला गया था। योगेश हत्या के एक मामले में मुख्य गवाह है। एक दिन पहले ही फोन पर उसे गवाही नहीं देने की धमकी मिली थी। शुक्रवार को कोर्ट में उसकी गवाही होनी थी।      
विज्ञापन


भाकियू नेता योगेश का मौसा राजेंद्र सिंह भी गड़वाड़ा का ही रहने वाला था। जिसकी करीब चार वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। राजेंद्र के केवल एक बेटी रेनू है, जो जानसठ के गांव सादपुर में रहती है। राजेंद्र भी किसान था, उसने अपने जीते जी अपनी 18 बीघा जमीन की वसीयत अपनी बेटी रेनू को न करके अपने भतीजे राजदीप पुत्र विरेंद्र गड़वाड़ा के नाम कर दी थी। यह बात सभी रिश्तेदारों को बहुत अखरी।
विज्ञापन


इसका रेनू के मौसा नंगली महासिंह निवासी किसान नेता रामकुमार मुखिया ने भी विरोध किया था। विरोध करने पर रामकुमार की दो वर्ष पहले नंगली महासिंह गांव के पास उस समय हत्या कर दी गई थी, जब यह गांव से जानसठ आ रहा था। रामकुमार की हत्या के आरोप में राजेंद्र का भाई विरेंद्र, भतीजा राजदीप, रूबल और रामवीर जेल गए थे। बाप-बेटे विरेंद्र और राजदीप की जमानत हो गई थी, जबकि रूबल और रामबीर जेल में ही बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनू का मोसेरा भाई होने के नाते योगेश पुत्र जगमेहर इस हत्याकांड में मुख्य गवाह बना था। योगेश ने बताया कि बुधवार को जेल में बंद रूबल और रामवीर की ओर से उसे धमकी दी गई थी कि शुक्रवार को गवाही देने नहीं जाना। योगेश ने पीछे हटने से मना कर दिया था। बृहस्पतिवार रात योगेश के घर पर हमला हो गया।


जिस समय घटना हुई, उससे कुछ समय पहले ही योगेश भी घर के बाहर ही बैठा था। वह किसी कार्य के लिए मकान के अंदर चला गया था। इसी दौरान हमलावरों ने वहां आकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उनका टारगेट भाकियू नेता योगेश शिवाच ही था, मगर फायरिंग में उसके पिता जगमेहर सिंह मारे गए। एसपी देेहात विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर नामजद हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed