{"_id":"5737745d4f1c1b7b7a9199c0","slug":"women-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर महिलाओं को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर महिलाओं को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 15 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
लूट की शिकार हुई महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े दो बदमाशों ने घर में घुसकर ढाई साल के बालक को गन प्वाइंट पर लेकर महिलाओं को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने हजारों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश महिलाओं को कमरे में बंद करके फरार हो गए।
मोहल्ला जमना विहार निवासी पुष्पा पत्नी आनंद प्रकाश अपने मकान में दो पुत्रवधू रीना पत्नी अक्षय और मंजू पत्नी अजय के साथ रहती हैं। बेटे नोएडा में नौकरी करते हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुष्पा पड़ोस में चली गईं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पुष्पा के मकान पर पहुंचे।
बदमाश दरवाजे पर खेल रहे ढाई साल के बालक युग को उठाकर मकान के अंदर घुस गए। बदमाशों ने अंदर पहुंच कर बालक को गन प्वाइंट पर लिया और रीना, मंजू को बंधक बना लिया। बदमाशों ने महिलाओं से ही अलमारी खुलवाई, जिसमें रखी पांच हजार रुपये की नगदी, सोने की चार अंगूठी, चार चेन और मंगलसूत्र आदि लूट लिए।
विज्ञापन
जाते वक्त बदमाश महिलाओं और बालक को कमरे में बंद करके फरार हो गए। करीब आधा घंटे बाद पुष्पा घर पहुंची और रीना और मंजू का कमरे से बाहर निकाला। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। थाने में लूटपाट की तहरीर दे दी गई है।
बाइक सवारों को कई बार मोहल्ले में देखा
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि करीब 40-40 उम्र के बाइक सवार दो युवकों पिछले कई दिनों से मोहल्ले में इधर-उधर चक्कर काटते हुए देखा गया था। मोहल्ले के लोगों ने समझा कि ये युवक प्लाट देखने के लिए आते हैं। क्योंकि इस मोहल्ले में कई प्लाट खाली पड़े हुए हैं। बाइक सवार बदमाशों ने भी मकान में घुसते ही महिलाओं से कहा था कि वे प्लाट खरीदना चाहते हैं। आपको बिकाऊ प्लाट के बारे में पता हो तो, बता दो।