{"_id":"59a70c214f1c1bea278b4833","slug":"wildlife-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म हाउस में मिले वन्य जीवों के सींग और हड्डियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्म हाउस में मिले वन्य जीवों के सींग और हड्डियां
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
फार्म हाउस में जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर वन्य अभ्यारण्य में एक फार्म हाउस से दुर्लभ प्रजाति के जानवरों के अवशेष मिलने से पुलिस और वन विभाग में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मृत हिरण के अंगों के अवशेष और शिकार करने के उपकरण बरामद करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इसे वन्य जीवों की तस्करी का मामला मानकर जांच-पड़ताल कर रही है। उधर, साधु-संतों और भाजपा नेताओं ने भी वन्य जीवों के शिकार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हस्तिनापुर वन्य अभ्यारण्य क्षेत्र हजारों एकड़ भूमि में फैला हुआ है। थाना भोपा बिहारगढ़ रोड पर बाबा जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर प्रतिवर्ष भंडारा लगता है। गांव बिहारगढ़, इलाहाबास, दरियाबाद, मोरना, चौरावाला भोकरहेड़ी, वजीराबाद, शुक्रतारी, फिरोजपुर आदि गांवों के लोग प्रसाद चढ़ाने आते हैं। भंडारा करने को चूल्हे के लिए म्हाड़ी से सटे एक फार्म हाउस में एक ग्रामीण लकड़ी बीनने गया, तो उसे अचानक लकड़ियों के नीचे से बारहसिंहा हिरण के सींग और अवशेष दिखाई दिए।
लकड़ी छोड़ ग्रामीण ने म्हाड़ी पहुंचकर स्वामी भक्तिनाथ को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों का शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच मौका पाकर फार्म का केयरटेकर गांव इलाबास निवासी कल्लू ने अपने साथियों के साथ आनन-फानन में अवशेषों को गायब कर दिया और फार्म के मुख्य दरवाजे का ताला लगाकर भाग निकले।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पीछा करते हुए चार लोगों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर फार्म के अंदर ताजा गड्ढा खुदवाया। गड्ढे में पुलिस ने मृत हिरण के जबड़े और अन्य अवशेष बरामद किए। वहीं, फार्म की तलाशी के दौरान मांस काटने के उपकरण छुरी, दाह, आरी, जाल, देशी तेल का टिन और पकाने के बर्तन आदि सामान मिला।
वहीं, शिकार करने के लिए काम आने वाली शॉटगन भी मौके से मिली है। पुलिस को पकड़े गए लोगों ने अपने नाम साजिद निवासी बाकरनगर, शमशाद, अमजद, इरफान और ठेकेदार राहत अली निवासीगण तिगरी थाना नईमंडी बताए हैं। भोपा पुलिस ने आरोपी कल्लू को पकडने के लिए टीम गठित की है।
शिकारियों की पनाहगाह बना बिहारगढ़ खादर क्षेत्र
बिहारगढ़ रोड पर म्हाड़ी के बराबर में निर्माण कराए जा रहे आलीशान फार्म को आठ बीघा जमीन में तैयार किया जा रहा है। तस्करी करने के आरोप में पकड़े गए ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि यह फार्म दिल्ली निवासी जावेद और मुन्ना निवासी रोतगिरान पुरानी दिल्ली का है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय अक्सर गंगा खादर में तेज लाइटों के साथ संदिग्ध लोगों की आवाजाही रहती है।
कार्रवाई नहीं हुई तो संत करेंगे आंदोलन
हिरण के अवशेष मिलने के मामले में महामंडलेश्वर गोपालचार्य महाराज, कृपालदास महाराज, महानंद महाराज, भक्तिभूषण महाराज, शक्तिनाथ महाराज, परशुराम महाराज ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा तो संत समाज एकजुट होकर आंदोलन करेगा। वही,ं भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, डॉ दिनेश धीमान, हरीश राठी, गोविन्द शुक्ला, नजर सिंह आदि ने आंदोलन में साधु-संतों का सहयोग करने का आश्वासन दिया है।