फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Voting on the sledging fray

मतदान को लेकर छींटाकशी पर बखेड़ा

Fri, 30 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 30 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
चौसाना। गांव लक्ष्मीपुरा में मतदान समाप्त होने के बाद छींटाकशी को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई, जिसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने घायल हुुए लोगों को ऊन सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के चलते शामली के लिए रैफर किया गया है।
विज्ञापन


चौथे चरण के लिए हुए चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड नंबर-छह से सरदार पंजाब सिंह व पूर्व विधायक जगत सिंह के भाई ठाकुर कर्ण सिंह चुनाव में आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए मतदान की समाप्ति के बाद गांव लक्ष्मीपुरा स्थित मतदान केंद्र के बाहर दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों ने एक दूसरे पर छींटाकशी करनी शुरू कर दी, जिससे दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। उस समय मामला किसी तरह शांत हो गया।

बताया जा रहा है कि पंजाब सिंह पक्ष के लोगों ने गांव में आकर दूसरे पक्ष को धमकी देकर कहा कि अब आ जाओ, जो हमारे सामने आना चाहता है। इस बात को लेकर कर्ण सिंह समर्थक भी दूसरी ओर से गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई और लोग हथियार लेकर आमने-सामने आ गए।

इस दौरान दोनों ओर से करीब आधा घंटे जमकर फायरिंग हुई। इसमें कर्ण सिंह समर्थकों की ओर से लेख सिंह पुत्र उमरा सिंह, नाथीराम पुत्र मलखान, धीर सिंह पुत्र कलीराम, गोपाल पुत्र इंद्रपाल, उद्धव पुत्र कबूल, पालेराम पुत्र जुल्फी और सुखबीर पुत्र टीकराम गोली लगने से घायल हो गए।

फायरिंग की सूचना मिलते ही सीओ झिंझाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भाग निकले, जबकि घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां धीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे शामली के लिए रेफर किया गया है।


बताया जा रहा है कि फायरिंग में पंजाब सिंह समर्थक पक्ष से भी तीन लोग घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस पंजाब सिंह पक्ष से किसी के भी घायल होने की पुष्टि नहीं कर रही है।

इस संबंध में चौसाना चौकी इंचार्ज केके सिंह का कहना है कि गांव में फिलहाल पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed