फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Visiting Cards Open Horoscope Horoscope

विजिटिंग कार्डों ने खोली नेताओं की पोल      

Sat, 06 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 06 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Visiting Cards Open Horoscope Horoscope
हनीट्रैप की आरोपी युवती। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। गुजरात के सांसद डॉ केसी पटेल को हनीट्रैप में फंसाने का मामला आने वाले समय में भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आरोपी युवती के फ्लैट से बरामद हुए विजिटिंग कार्डों से पता चलता है कि उसकी भाजपा में कहां तक पैठ थी। इनमें 20 से ज्यादा ऐसे विधायक, सांसद और मंत्रियों के विजिटिंग कार्ड हैं, जो भाजपा के ही हैं।
विज्ञापन


गुजरात के भाजपा सांसद केसी पटेल के हनी ट्रैप में फंसने के बाद जो खुलासे हो रहे हैं, वह भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक युवती के गाजियाबाद के नीतिखंड फ्लैट से बरामद हुए डीवीआर में 360 घंटे का वीडियो मिला है। घर के एक कमरे में बाकायदा सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम मिला। दिल्ली पुलिस ने फुटेज को देखा है, लेकिन अधिकृत तौर पर जांच के लिए साइबर लैब भेजा गया है ताकि बाद में इस पर कोई सवाल न उठें कि वीडियो में कोई कांट छांट की गई है। पुलिस को पूरा यकीन है कि डीवीआर में कैद वीडियो में बहुत से सफेदपोश और प्रभावशाली लोगों की करतूत है। युवती के फ्लैट से सौ से ज्यादा विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए हैं। इनमें पुलिस अधिकारियों से लेकर बड़े राजनीतिज्ञों तक शामिल हैं। सबसे ज्यादा कार्ड भाजपा से जुड़े लोगों के हैं। इनमें कुछ अब विधायक, सांसद और मंत्री तक हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की एक टीम ने विजिटिंग कार्डों के साथ मोबाइल नंबरों की लिस्ट तैयार की है। आने वाले कुछ दिनों में जांच टीम इन नंबरों पर यह वैरिफाई करेगी कि युवती को वह कैसे जानते हैं। उनका कार्ड युवती तक कैसे पहुंचा। पुलिस साइबर लैब की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। यह भी सामने आया है कि युवती का पिछले कई सालों से भाजपा से जुड़ाव रहा है। उसके कुछ ऐसे फोटोग्राफ भी सामने आए हैं,  जिनमें वह चुनाव के दौरान गले में भाजपा का दुपट्टा डालकर महिलाओं के साथ भाजपा के लिए प्रचार कर रही है। उसकी फेसबुक पर जितने भी बड़े लोगों के साथ फोटो हैं, उनमें सभी भाजपा से जुड़े हैं। इनमें एक मौजूदा राज्यपाल भी हैं। महिला की कुछ फोटो गोवा और अन्य शहरों में घूमने के दौरान खींची गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने अभी किसी भी नेता अथवा अधिकारी के वीडियो का खुलासा नहीं किया है। 
पुलिस इतना जरूर बताया है कि गुजरात के भाजपा सांसद केसी पटेल से संबंधित वीडियो 45 मिनट का है। यह भी जानकारी मिली है कि यह वीडियो कुछ माह पहले का है। वीडियो तैयार करने से पहले युवती खुद अपनी कार से सांसद को उनके आवास से अपने फ्लैट पर ले गई थी और बाद में खुद ही अपनी गाड़ी से उन्हें छोड़कर आई थी। आसपास फ्लैटों में रहने वाले लोगों ने बताया कि युवती बाहरी लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। वह जब भी फ्लैट में होती थी, तो अंदर ही रहती थी। वहीं इस मामले में पार्टी हाईकमान नजर रखे हुए है। अभी तक कोई ऐसा बयान सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद हाईकमान ऐसे नेताओं पर कार्रवाई का चाबुक चला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed