फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Violence in Cmrawala

चमरावाला में मारपीट, घंटों हंगामा

Sat, 10 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Violence in Cmrawala
पुरकाजी। पंचायत चुनाव में पुरकाजी क्षेत्र में शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान चमरावाला में वोट डलवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित युवक ने थाने जाकर मामले की तहरीर दे दी, जिसके चलते पोलिंग बूथ पर काफी देर तक मतदान रुका रहा।
विज्ञापन


सीडीओ और एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और मतदान को चालू कराया।
पुरकाजी खादर क्षेत्र के चमरावाला में पोलिंग बूथ पर प्रत्याशी को वोट देने को लेकर पूर्व प्रधान के पुत्र बबलू और अमरपाल में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


मारपीट से अमरपाल को गुम चोटें आईं। अमरपाल बिना वोट डाले ही घर लौट गया और थाने जाकर आरोपी बबलू सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद  तहरीर दी।

उधर, मतदान रुकने और अमरपाल को वोट डालने से रोके जाने की सूचना पर सीडीओ अवनीश कुमार शर्मा और एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी भारी पुलिस फोर्स के साथ चमरावाला गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष की बात सुनी और मतदान चालू करवाया। बाद में पीड़ित पक्ष ने भी वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसओ भोपा प्रमोद पवांर, प्रभारी क्राइम ब्रांच अमरेश कुमार बघेल, रोजंत त्यागी आदि भारी फोर्स के साथ चमरावाला पहुंचे।

प्राइवेट वाहनों के बंद होने से लोग परेशान
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को पहले चरण के मतदान के दौरान प्राइवेट वाहन बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतर डग्गामार वाहनों को चुनाव में प्रशासन द्वारा पिछले कई दिन से पकड़ा जा रहा था। बाकी बचे वाहन स्वामियों ने वाहनों को मतदान के दौरान खड़े रखा।

 डग्गामार वाहनों के बंद हो जाने से पूरे दिन लोगों को रुड़की और मुजफ्फरनगर आने-जाने के लिए परेशान देखा गया। इस दौरान पुरकाजी, फलौदा, बरला, छपार आदि गांवों के बस स्टैंड पर सवारियों की भीड़ रही। लोग शहर आने के लिए लोग परेशान रहे।

पुरकाजी में 69 प्रतिशत मतदान
पुरकाजी। पंचायती चुनाव में वार्ड-एक पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान मतदाताओं ने चुनाव में उत्साह दिखाकर 69 प्रतिशत मतदान किया। एक बूथ पर मारपीट की घटना के अलावा किसी बूथ पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मतदान के दौरान जहां प्रत्येक बूथ पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा, वहीं प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।


सवेरे सात बजे शुरू हुए मतदान में लोगों ने खासी दिलचस्पी दिखाई, जिसके चलते दोपहर एक बजे तक कई बूथों पर 50 प्रतिशत तक मतदान हो गया। उसके उपरांत धीमी गति से हुआ मतदान सायं पांच बजे तक 69 प्रतिशत तक पहुंच पाया। ग्राम लखनौती, हरैटी में 80 प्रतिशत, ग्राम सुवाहेड़ी में 75 और भोजाहेड़ी में 70 प्रतिशत मतदान सहित खादर क्षेत्र में करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed