{"_id":"5772c2804f1c1b576179a83a","slug":"village-head-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक के सामने प्रधान के साथ मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्ति निरीक्षक के सामने प्रधान के साथ मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड की लिस्ट में शामिल नामों की जांच पड़ताल के दौरान पूर्ति निरीक्षक के सामने ही प्रधान और राशन डीलर के पुत्र सहित दूसरे पक्ष के बीच भिड़ंत हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। प्रधान ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है।
गांव रसूलपुर कैलारा के प्रधान रामपाल सिंह के साथ एक पखवाड़े पूर्व गांव के लोगों ने तहसील में एसडीएम बाबूराम का घेराव कर राशन डीलर पर राशन नहीं देने तथा लिस्ट में अपात्रों के नाम शामिल किए जाने की शिकायत की थी। इस दौरान एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा को जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए थे।
मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक टीम के साथ गांव में जांच पड़ताल करने पहुंचे। आरोप है कि जांच के दौरान प्रधान रामपाल सिंह और राशन डीलर के पुत्र नितिन व विपक्षी लोगों के बीच राशन कार्डों की लिस्ट की जांच को लेकर पूर्ति निरीक्षक के सामने ही आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद ये लोग आपस में भिड़ गए। राशन डीलर के पुत्र व विपक्षी लोगों ने प्रधान के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
प्रधान का आरोप है कि आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी है। मारपीट के दौरान पूर्ति निरीक्षक जांच बीच में ही छोड़कर लौट गए। प्रधान ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।