फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime News: Police has arrested two accused with bike and 63 thousand rupees in loot case

डकैती का सनसनीखेज खुलासा: पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, चार अभी फरार, बाइक-तमंचा सहित 63 हजार रुपये बरामद

Mon, 18 Oct 2021 09:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Oct 2021 09:40 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने डकैती के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 63,500 रुपये और बाइक व तमंचा-कारतूस सहित चाकू बरामद किया है।

विज्ञापन
UP Crime News: Police has arrested two accused with bike and 63 thousand rupees in loot case
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर शहर के नई मंडी स्थित गऊशाला रोड निवासी गुड़ कारोबारी राहुल गोयल के घर 20 दिन पूर्व हुई डकैती में फरार चल रहे दो और बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से लूटे गए 63,500 रुपये नकद के साथ ही अपाचे बाइक, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद किया गया है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला रोड स्थित मोहल्ला घेरखत्ती निवासी गुड़ कारोबारी राहुल गोयल के घर में गत 26 सितंबर को डकैतों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें अज्ञात के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा गठित की गई टीम ने गत एक अक्तूबर को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया था, जिसे कारोबारी के कार चालक ने ही अंजाम दिया था। इंस्पेक्टर नई मंडी पंकज पंत ने टीम के साथ सोमवार को शहर के भोपा रोड से दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें मोहल्ला खालापार के वाल्मीकि बस्ती निवासी हिमांशु उर्फ काला और मोहल्ला किला आबकारी निवासी अभिनव उर्फ चूरा उर्फ सोनू शामिल हैं। उनके कब्जे से लूट के 63,500 रुपये नकद के साथ ही लूट में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक, तमंचा-कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है। वारदात में शामिल चार अन्य बदमाश अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सबसे पहले तमंचा लेकर घर में घुसा था अभिनव
गुड़ कारोबारी के घर डकैती की वारदात को कार चालक गांव कूकड़ा निवासी तुषार लोटेश्वर ने अंजाम दिलाया था। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि सोमवार को गिरफ्तार खालापार वाल्मीकि बस्ती निवासी अभिनव उर्फ चूरा उर्फ सोनू ही तमंचा लेकर सबसे पहले कारोबारी के घर में घुसा था। उसने ही परिजनों पर तमंचा तानते हुए उन्हें बंधक भी बनाया था, जबकि हिमांशु घटना के समय कारोबारी के घर के बाहर साथियों के साथ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2022: मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी की रैली की तैयारी तेज, शाहिद अखलाक जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला

दो लुटेरों को रिमांड पर लेकर बरामद किए 56,500 रुपये
डकैती को अंजाम देने वाले छह बदमाशों को एक अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें कारोबारी का कार चालक कूकड़ा निवासी तुषार लोटेश्वर और सुभाषनगर निवासी रजत छाबड़ा भी शामिल थे। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि उन्होंने इन दोनों लुटेरों को सोमवार को कोर्ट की मंजूरी के बाद जेल से तीन दिन के रिमांड पर लिया था। लुटेरों से पूछताछ के बाद उनके द्वारा घरों में छिपाकर रखे गए 56,500 रुपये भी बरामद किए गए हैं। इनमें तुषार के घर से 27,500 और रजत छाबड़ा के घर से 29 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला

पहले 14 और अब 12 रह गए बदमाश
मुजफ्फरनगर पुलिस घटनाओं के खुलासे में अपने ऊपर लगातार सवाल खड़े करा रही है। गुड़ कारोबारी के यहां डकैती प्रकरण में एक अक्तूबर को पुलिस ने छह बदमाश गिरफ्तार कर आठ फरार बताए थे। लेकिन सोमवार को दो बदमाशों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने बताया कि छह बदमाश फरार थे, अब दो और बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद चार बदमाश फरार हैं। ऐसे में पुलिस के बयानों में विरोधाभास आने पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed