{"_id":"6182926cde4341663b6cef51","slug":"up-crime-news-a-young-man-was-murdered-in-a-village-in-muzaffarnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में हत्या: अर्द्धनग्न हालत में मिली लाश, गले पर थे चोट के निशान, शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर में हत्या: अर्द्धनग्न हालत में मिली लाश, गले पर थे चोट के निशान, शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस
Wed, 03 Nov 2021 07:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:15 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एक युवक की हत्या कर लाश को अर्द्धनग्न हालत में फेंक दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस अभी शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में गांव पचेंड़ा के जंगल में बुधवार दोपहर अज्ञात युवक का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गर्दन पर चोट के निशान होने के कारण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचेंडा के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को कॉल कर बताया कि गांव निवासी हिमांशु के गांव के जंगल में स्थित ईंख के खेत में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 40 वर्षीय युवक का शव अर्द्धनग्न हालत में था, जिसके शरीर पर केवल अंडरवियर ही था। साथ ही उसकी गर्दन पर चोट के निशान भी थे, जिससे फांसी लगाकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई युवक को पहचान नहीं सका। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
अवैध संबंधों से जुड़ा हो सकता है मामला
गांव पचेंडा के जंगल में जिस खेत में शव मिला है, वहां आम तौर पर किसी बाहरी व्यक्ति का पहुंचना मुश्किल है। आशंका है कि मंगलवार रात को हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर होने से मामला अवैध संबंधों से भी जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या की पुष्टि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो पाएगी। शिनाख्त होने के साथ ही जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें