फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime News: A young man along with friends killed his uncle in Muzaffarnagar

वारदात: युवक ने साथियों के साथ मिलकर चाचा को उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी

Wed, 30 Jun 2021 04:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Jun 2021 04:56 PM IST
सार

एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर अपने चाचा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
UP Crime News: A young man along with friends killed his uncle in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर: गांव में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक वारदात हो गई। यहां शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक शुभग ने साथियों के साथ मिलकर अपने चाचा देवेंद्र (50 वर्ष) पुत्र ब्रह्मसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


उधर, सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


इस घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। खेत में हुए झगड़ के बाद मंगलवार रात को भी आरोपियों ने छत पर चढ़कर फायरिंग की थी और सूचना पर पुलिस गांव में भी पहुंची, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए लौट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत में पानी चलाने के लिए गए थे, इस दौरान उनके मोबाइल पर पत्नी नीलम की कॉल आई और घटना के वक्त वह खेत से वापस घर  लौट रहे थे। नहर के पास कार में सवार उनके पारिवारिक भतीजे सुलभ उर्फ मोनू ने अपने तीन अन्य साथियों ने रोका और सिर में गोली मार दी।


गोली लगते ही देवेंद्र लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े और आरोपी वहां से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर पास ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीण देवेंद्र को सीएचसी ले गए, वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही देवेंद्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed