{"_id":"60c75998c6139257620642ae","slug":"up-crime-news-a-scrap-trader-give-betel-nut-of-20-thousand-for-killed-the-guard-of-the-factory-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: 20 हजार की सुपारी देकर कराई फैक्टरी के गार्ड की हत्या, ये रही बड़ी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक वारदात: 20 हजार की सुपारी देकर कराई फैक्टरी के गार्ड की हत्या, ये रही बड़ी वजह
Mon, 14 Jun 2021 07:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:09 PM IST
सार
यहां 20 हजार रुपये की सुपारी देकर फैक्टरी के गार्ड की हत्या करा दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
मृतक इंद्रपाल का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू निवासी इंद्रपाल की स्क्रैप कारोबारी नोशाद ने 20 हजार की सुपारी देकर हत्या करा दी। इंद्रपाल फैक्टरी में गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि स्क्रैप कारोबारी अपने ही मकान में किराए पर रहने वाले गार्ड की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। गत आठ जून को गार्ड संदिग्ध हालात में लापता हो गया था, उसकी पत्नी ने दस जून को थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने आज दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर गार्ड के शव को काली नदी से बरामद किया है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, देर शाम पुलिस ने आरोपी स्क्रैप कारोबारी को भी हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
गांव सुजड़ू के मोहल्ला कूंगर पट्टी में किरायेदार फैक्टरी गार्ड की उसी के मकान मालिक ने दो युवकों चाहिद उर्फ सुहेल और शाहिद को महज 20 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या करा दी। पुलिस ने स्क्रैप कारोबारी नौशाद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सुपारी किलर्स की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर आठ जून से लापता गार्ड का शव काली नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, स्क्रैप कारोबारी गार्ड की पत्नी पर बदनीयती रखता था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू निवासी इंद्रपाल (45 वर्ष) मोहल्ला कूंगरपट्टी निवासी स्क्रैप कारोबारी नौशाद के मकान में किराये पर रहता था। इंद्रपाल गांव वहलना स्थित मंगलम फैक्टरी में गार्ड की नौकरी करता था। आठ जून को गार्ड फैक्टरी में ड्यूटी खत्म कर घर के लिए निकला, लेकिन पहुंचा नहीं। उसका सुराग नहीं लगने पर उसकी पत्नी ने शहर कोतवाली में दस जून को उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि शक के आधार पर गांव सुजड़ू की कूंगरपट्टी निवासी चाहिद उर्फ सुहेल और शाहिद को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में इंद्रपाल की हत्या कर शव काली नदी में फेंकने की बात कही। दोनों की निशानदेही पर काली नदी से इंद्रपाल का क्षत-विक्षत शव भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि स्क्रैप कारोबारी नौशाद ने ही उन्हें इंद्रपाल की हत्या करने के लिए 20 हजार रुपये में सुपारी दी थी। इनमें से दस हजार रुपये पहले ही दिए गए थे। रुपये मिलने पर दोनों आरोपी इंद्रपाल को आठ जून को ही शराब पिलाने के बहाने काली नदी पर ले गए। वहां शराब पीने के बाद गले में शॉल डालकर उसकी हत्या कर शव को नदी में ही फेंककर आरोपी फरार हो गए थे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि इंद्रपाल के बेटे संजय ने स्क्रैप कारोबारी नौशाद व दोनों सुपारी किलर्स चाहिद उर्फ सुहेल व शाहिद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने शाम को नौशाद को भी गिरफ्तार कर लिया है।