फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime News: A man murdered his wife on suspicion of illicit relationship in Muzaffarnagar

मर्डर: अवैध संबंध के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से गर्दन पर किए वार, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Fri, 03 Dec 2021 01:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Dec 2021 01:04 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मार डाला। हत्या के पीछे बड़ी वजह सामने आई है। उधर, पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP Crime News: A man murdered his wife on suspicion of illicit relationship in Muzaffarnagar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। एक व्यक्ति ने अनैतिक संबंध के शक में अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

ये है मामला

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी ग्राम प्रधान नीरज राठी का बुढ़ाना मुजफ्फरनगर मार्ग पर टाइल्स बनाने का कारखाना है। कारखाने में बिहार निवासी गुलशाद अपनी पत्नी रिफत खातून (30) के साथ मजदूरी का कार्य करता है। गुलशाद को अपनी पत्नी पर शक हुआ। बताया गया कि उसका लगा कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध है। इसी शक में गुलशाद ने गुरुवार देर रात में अपनी पत्नी रिफत खातून की गर्दन में चाकू से वार कर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी पति गिरफ्तार

उधर, घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात में ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से हत्यारोपी पति गुलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है।


यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed