उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में गांव बसेड़ी में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी पति ने अपने तीनों मासूम बच्चे भी कम्हेड़ा के पास गंगनहर में फेंक दिए थे। उत्तराखंड के कस्बा लक्सर से गिरफ्तार हत्यारोपी के खुलासे के बाद पुलिस व पीएसी के गोताखोर गंगनहर में तीनों बच्चों की तलाश कर रहे हैं।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ी में मंगलवार तड़के करीब पांच बजे घर में सोई डोली की उसके पति पप्पू ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों सानिया (5 वर्ष), वंश (3 वर्ष) व बेटी डेढ़ वर्षीय हर्षिता को लेकर घर से फरार हो गया था। मंसूरपुर के गांव जीवना निवासी डोली के पिता ओमबीर ने दामाद पप्पू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं इसके बाद पुलिस आरोपी पप्पू की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।
2 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बुधवार सुबह थाना पुलिस ने हत्यारोपी पप्पू को उत्तराखंड के लक्सर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद उसे तीनों मासूम बच्चों की देखभाल को लेकर डर सता रहा था, कि जेल जाने के बाद उनकी परवरिश कौन करेगा। इसी के चलते वह तीनों बच्चों को लेकर सीधा कम्हेड़ा गंगनहर पर पहुंचा और उन्हें एक-एक कर अपने हाथों से उठाकर गंगनहर के गहरे पानी में फेंक दिया।
3 of 5
बच्चे का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
वहीं थाने में लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने पत्नी डोली की हत्या के बाद अपने तीनों बच्चों को भी गांव कम्हेड़ा के पास गंगनहर में फेंकने की जानकारी दी, जिससे पुलिस के होश उड़ गए।
4 of 5
बच्चों की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद तुरंत पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर कम्हेड़ा के पास गंगनहर में बच्चों की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन अभी तक बच्चों का सुराग नहीं लग पाया।
5 of 5
घटना के बारे में जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
इन्होंने कहा...
सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि आरोपी ने पत्नी की हत्या के बाद तीनों बच्चों को गंगनहर में फेंकने की जानकारी दी है। बच्चों की गंगनहर में तलाश कराई जा रही है। पूछताछ में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने और देखरेख न होने के डर से बच्चों को गंगनहर में फेंकने की बात सामने आई है।