फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two years after the secret of open murder

दो साल बाद खुला कत्ल का रहस्य, दोस्तों ने मारकर बिटौड़े में जला दिया था युवक

Sun, 14 Jan 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 14 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two years after the secret of open murder
मुजफ्फरनगर पुलिस की गिरफ्त में आए हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर में पौने दो वर्ष पहले खतौली के जंधेड़ी जाटान गांव में हुई हत्या की गुत्थी शहर कोतवाली पुलिस ने सुलझा दी है। दोस्तों के हाथों मारा गया युवक शाहपुर के गांव बरवाला का गौतम था, जिसकी हत्या के बाद शव को बिटौड़े में रखकर फूंक दिया गया था।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कत्ल का खुलासा किया। हत्यारोपियों ने अपने एक दोस्त के पिता की हत्या का बदला लेने के लिए गौतम की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्याकांड में शामिल एक आरोपी हत्या के दूसरे मामले में जेल में बंद है। हत्या की साजिश रचने वालों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने शहर कोतवाली पर प्रेसवार्ता के दौरान गौतम हत्याकांड के खुलासे की जानकारी पत्रकारों को दी। बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी गौतम पुत्र नंद गोपाल मई 2016 में अपने चाचा जगपाल के घर शहर के कृष्णापुरी में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 मई 2016 को उसे कुछ युवक चाचा के घर से बुलाकर ले गए थे, मगर वह लौटकर नहीं आया। चाचा की ओर से शहर कोतवाली पर पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बाद में कृष्णापुरी के ही धर्मेंद्र पुत्र पूरणचंद और उसके दोस्तों के खिलाफ गौतम के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया, तभी से पुलिस को धर्मेंद्र की तलाश थी। एक सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धर्मेंद्र को शामली रोड से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के बाद उसके दूसरे साथी सूरज उर्फ भोंदू पुत्र चंद्रपाल निवासी लड़वा तितावी को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी रजनीश पुत्र चरण सिंह निवासी जंधेड़ी जाटान खतौली के साथ मिलकर गौतम की हत्या करने का जुर्म इकबाल किया। 

दोस्त के पिता की हत्या का बदला लिया 
एसपी सिटी ने बताया कि गौतम ने अपने ही गांव बरवाला निवासी वैदिक हसन के पिता जमशेद की हत्या की थी। वैदिक हसन की दोस्ती जंधेड़ी जाटान निवासी रजनीश से थी, जबकि रजनीश की दोस्ती कृष्णापुरी के धर्मेंद्र से भी थी। कृष्णापुरी में रहते हुए धर्मेंद्र की दोस्ती गौतम से भी हो गई थी।

जिसकी जानकारी होने पर वैदिक हसन ने रजनीश और धर्मेेंद्र के साथ मिलकर अपने पिता जमशेद की हत्या का बदला गौतम से लेने की बात कही। वैदिक हसन के कहने पर रजनीश और धर्मेेंद्र ने अपने तीसरे साथी सूरज उर्फ भोंदू के साथ मिलकर गौतम की हत्या कर दी। हत्या की योजना वैदिक हसन ने बनाई थी। 
गला घोंटकर मारा, शव 

बिटौड़ों में रखकर फूंका 
साजिश के अनुसार धर्मेंद्र और रजनीश 27 मई 2016 को गौतम को यहां कृष्णापुरी से चाचा जगपाल के घर से बुलाकर बाइक से अपने साथ जंधेड़ी जाटान ले गए। वहां बस द्वारा सूरज उर्फ भोंदू भी आ गया। तीन दिन तक सब जंधेड़ी जाटान में ही रुके। 30 मई 2016 की रात पहले चारों ने शराब की।

मौका देखकर उक्त तीनों ने गौतम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वहीं एक बिटौड़े में रखकर फूंक दिया। इसके बाद सभी अपने घर चले गए। गौतम की हत्या करने के बाद उन्होंने वैदिक हसन को फोन कर बताया कि उन्होंने उसके पिता की हत्या का बदला ले लिया है। 

चांद की हत्या में जेल में बंद है रजनीश 
सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि हत्यारोपी रजनीश ने शहर कोतवाली क्षेत्र के चांद का भी अपहरण के बाद मर्डर किया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गत वर्ष गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तभी से वह जेल में बंद है। हत्या का षड्यंत्र रचने वाले की तलाश की जा रही है। 

खतौली पुलिस मर्डर में  लगा चुकी है एफआर 
मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जंधेड़ी जाटान में पौने दो वर्ष पहले यह हत्या हुई थी। 30 मई 2016 की रात को ग्रामीणों ने जंगल में रखे बिटौड़े में आग लगी देखी थी। सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो राख में मानव अस्थि पड़ी मिली।

सूचना पर खतौली पुलिस ने मौके पर जाकर अस्थियों को कब्जे में लेकर उनकी फोरेंसिक जांच कराई थी, तब पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज किया था, मगर न तो मृतक का पता चला और न ही हत्यारों का। थक-हारकर पुलिस ने हत्या के इस मामले में एफआर लगा दी थी। 

अस्थियों की डीएनए  जांच कराई जाएगी 
मुजफ्फरनगर। यह भी इत्तेफाक है कि जब जंधेड़ी जाटान में गौतम का मर्डर हुआ था, तो खतौली कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा थे, जो तब मर्डर का खुलासा नहीं कर सके। अब वे शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हैं, अब जाकर उन्होंने इस मर्डर का खुलासा किया।


उन्होंने बताया कि बिटौड़े की राख से बरामद अस्थियां खतौली कोतवाली में रखी हैं। अब मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया है। शव की पहचान हो चुकी है और हत्यारोपी पकड़े जा चुके हैं। अस्थियों की डीएनए जांच भी कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed