फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two places in the city organically avoided

शहर में दो जगह बवाल होने से बचा

Wed, 23 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 23 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two places in the city organically avoided
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बच्चों की नासमझी से शहर में दो जगह बवाल होने से बच गया। होली में मशगूल बच्चों ने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर रंग से भरे गुब्बारे फेंक दिए। इसको लेकर माहौल गरमा गया। दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। प्रशासन ने होली को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। 
विज्ञापन


होली का खुमार बच्चों पर चढ़ा हुआ है। पिछले दो-तीन दिनों से बच्चे छतों पर बैठकर आने-जाने वाले लोगों पर रंगों से भरे गुब्बारे फेंक कर रहे हैं। मंगलवार को बच्चों की इसी शरारत से बवाल होने से बाल-बाल बच गया। दोपहर करीब एक बजे नई मंडी के कूकड़ा ब्लाक के सामने बच्चे लोगों पर रंगों से भरे गुब्बारे मार रहे थे, तभी वहां से दूसरे संप्रदाय के कुछ युवक गुजरे। बच्चों ने उन पर भी गुब्बारे फेंक दिए। इस बात पर युवक बिफर पड़े और बच्चों को धमकाने लगे।
विज्ञापन


गाली-गलौज के बाद दोनों तरफ के काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर सीओ मंडी और नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। दूसरे मामले में करीब तीन बजे शहर कोतवाली के  रुड़की रोड पर सहारनपुर बस स्टैंड के पास बच्चों ने वहां से गुजर रहे दूसरे समुदाय के लोगों पर रंगों से भरा गुब्बारा फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी बीच कुछ सपा नेताओं ने भीगे युवकों के साथ रुड़की चुंगी पहुंचकर गुब्बारे मारने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल ने दोनों पक्षों को समझाया और मामले को शांत किया। बच्चों को डांट-फटकार कर भगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed