फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two million robbery

सद्दीकनगर मेें कच्छाधारी बदमाशों ने डाला डाका

Sat, 06 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 06 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two million robbery
सद्दीकनगर में डकैती की जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में कच्छाधारी एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात मकान में घुसकर दो भाइयों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने नगदी सहित लाखों रुपयों के जेवरात लूट लिए। बदमाश खुद को पुलिस बताकर घर में दाखिल हुए। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन


मोहल्ला सद्दीकनगर में गांव कैलावड़ा निवासी शमशाद का परिवार किराए के मकान में रहता है। परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे दीवार फांदकर एक बदमाश मकान के अंदर कूदा और अंदर से दरवाजा खोला दिया। दरवाजा खोलते ही बाहर खड़े एक दर्जन से अधिक कच्छाधारी बदमाश हाथों में पिस्टल, तमंचे और धारदार हथियार लेकर अंदर घुस आए। बदमाशों ने पूरे परिवार को जगाया और कहा कि वे पुलिसवाले हैं और उनके मकान की तलाशी लेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने शमशाद के दो बेटों जमशेद और मेहताब को बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को पीटा और तीसरे भाई शादाब से संदूक व सेफ की चाबी मांगी। भयभीत परिवार की महिलाओं ने बदमाशों को चाबी दे दी। वहां से बदमाशों ने सात हजार रुपये की नगदी व करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। डकैती डालने के बाद बदमाश परिवार को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी का कहना है घटना की तहरीर जमशेद पुत्र शमशाद की ओर से दे दी गई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जच्चा के भी कानों के कुंडल ले गए
शमशाद के पुत्र जमशेद की पत्नी गजाला को चार दिन पूर्व बच्चा पैदा हुआ था। वह कानों में सोने के कुंडल और पैरों में पाजेब पहने हुए चारपाई पर लेट रही थी। बदमाशों ने उसके भी कुंडल और पालेब उतरवा लिए। विरोध करने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई।

पिस्टल बरामद करने को कहकर खंगाला मकान
परिजनों ने बताया कि अचानक घर में घुसे बदमाशों से उन्होंने पूछा कि वे कौन हैं, तो उन्होंने बताया कि वे पुलिसकर्मी हैं। उनको सूचना मिली है कि उनके मकान में एक पिस्टल है। उसको बरामद करने के लिए वे मकान की तलाशी लेने आए हैं। बाकी पुलिस अधिकारी मकान के बाहर गाड़ी में बैठे हैं।


शरीर पर लगा रखा था तेल
शमशाद के तीनों बेटे जमशेद, शादाब, मेहताब ने बताया कि बदमाश सिर्फ कच्छा पहने हुए थे और उनके बदन पर तेल लगा हुआ था। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने तेल इसलिए लगाया होगा कि अगर उनको कोई पकड़े तो वे आसानी से उसके हाथों से छूटकर फरार हो जाएं। शमशाद की बेटी शाहता की कुछ दिन बाद होनी शादी है। इसलिए परिवार के लोग शादी के लिए गहने खरीद कर लाए थे। बदमाश शादी के गहने भी लूटकर ले गए। पीड़ित परिजनों का कहना है कि अब बेटी की शादी में कहां से गहने लाएंगे। वे पूरी तरह से बरबाद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed