फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two interstate vehicle thieves arrested

दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर पकडे़

Fri, 27 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two interstate vehicle thieves arrested
गिरफ्तार किए गए चोरों के संंबंध में जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
खतौली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर चोरों को पकड़ा है। पुलिस को इनके पास से कार, बाइक, कटी हुई बाइक और फर्जी आरसी बरामद की हैं। इनमें एक बदमाश हापुड़ कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर है। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार के आदेश पर जिले में रोजाना शाम को वाहनों की चेकिंग हो रही है। बुधवार शाम को खतौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा बाईपास पर नहर पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने एक सैंट्रो कार को चेकिंग के लिए रोककर जांच की तो वह चोरी की निकली।
विज्ञापन


पुलिस ने कार सवार दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र पुत्र लल्लू निवासी गोयना थाना कोतवाली हापुड़, हाल निवासी बालाजीपुरम खतौली है। दूसरा बदमाश अश्वनी उर्फ आशु पुत्र अमन सिंह निवासी मूलचंद विहार, खतौली है। दोनों बदमाश फिलहाल खतौली में ही रहकर वाहन चोरी करके उन्हें काटकर बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पास से चोरी की सैंट्रो कार, दो बाइक, एक बाइक कटी हुई, एक तमंचा 315 बोर, एक चाकू, अन्य वाहनों के कटे हुए पार्ट्स, फर्जी नंबर प्लेट और आरसी, चेसिस और इंजन नंबरों की दर्जनों प्लेटें आदि सामान बरामद हुआ। 

जोगेंद्र हापुड़ कोतवाली का एचएस है और जिला बदर भी है। जोगेंद्र पर मेरठ, शाहदरा, प्रीत विहार दिल्ली आदि जगहों पर एक दर्जन के करीब वाहन चोरी, लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे बदमाश आशु के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा, दरोगा समयपाल सिंह, मुकेश कुमार, सतीश चंद, रविंद्र सिंह सोविंद्र आदि रहे।


जिला बदर बदमाशों की जुटाई जाएगी जानकारी
एसएसपी ने जिले के तमाम जिला बदर बदमाशों की लोकेशन की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं। बताया कि दूसरे जिले का जिला बदर बदमाश हमारे जिले में रहकर अपराध कर रहा है, यह गंभीर मामला है। हापुड़ पुलिस से मिलकर दोनों जिलों के जिला बदर चल रहे बदमाशों की लोकेशन की जानकारी जुटाई जाएगी। जो भी अपराध में लिप्त पाया जाएगा उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed