फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   tution padhkar laut rahi chhatra se chhedchhad

ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

Sat, 21 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से मोहल्ले के ही युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के चाचा के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। रात में आरोपियों ने छात्रा के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। छात्रा के परिजनों की पिटाई कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों की रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइन क्षेत्र निवासी छात्रा शुक्रवार रात ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ले के ही दो युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। सूचना पर छात्रा का चाचा आ गया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। दो घंटे बाद आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़ित छात्रा के घर में जबरदस्ती घुस गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने छात्रा और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित घायल अवस्था में ही थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने अंकुर, अंकुश, रेखा, अश्वनी और दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed