{"_id":"591600dc4f1c1b0a698515d8","slug":"trying-to-suicide-in-front-of-dm-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ऑफिस के सामने आत्मदाह की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम ऑफिस के सामने आत्मदाह की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 13 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करने वाले वृद्ध को पकड़ते पुलिस कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। राशन डीलर पर लगाए गए आरोप में कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण ने डीएम ऑफिस के सामने ही आत्मदाह का प्रयास किया। सिविल लाइन पुलिस ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डीएम ने शिकायतों की जांच एडीएम वित्त को सौंप दी है। अधिकारियों का कहना है कि दो दिन पहले ही शिकायत दी थी, जिसकी जांच चल रही है।
बघरा ब्लाक के गांव सोहजनी तागान निवासी देवीचंद कश्यप ने नौ मई को डीएस जीएस प्रियदर्शी को शिकायत की थी कि गांव की राशन डीलर कुसुमदेवी और उसका पति धनंजय कुमार ग्रामीणों को राशन नहीं देते हैं, जो लोग राशन लेने जाते हैं, उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर को दी हुई है। 10 मई को सरकारी छुट्टी होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। 11 मई को एसडीएम को आदेश मिले। ग्राम पंचायत सदस्य देवीचंद 12 मई को ही कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाकर डीएम ऑफिस पर आत्मदाह के लिए पहुंच गए।
देवीचंद ने डीएम ऑफिस के सामने पहुंचकर जैसे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़का, हड़कंप मच गया। डीएम ने तुरंत सिविल लाइन पुलिस को बुलाया। पुलिस ने देवीचंद को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आत्मदाह की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पूरे मामले की जांच एडीएम वित्त को सौंप दी। एडीएम वित्त सुनील कुमार ने बताया कि जांच प्रक्रिया में समय लगता है। एसडीएम सदर गांव में जाकर पूरे मामले की जांच कर रही हैं। यदि राशन डीलर दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उसका स्टॉक आदि सब चेक किया जा रहा है।