फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trying to burn the woman alive in Muzaffarnagar

दुस्साहस : मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 13 May 2019 11:54 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Mon, 13 May 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Trying to burn the woman alive in Muzaffarnagar
file photo - फोटो : अमर उजाला
शहर की गुड़ मंडी में एक परिवार ने महिला को मारपीट के बाद उसके शरीर के ऊपर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता ने केरोसिन से भीगे कपड़ों में ही किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई और नई मंडी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सीमली निवासी सोनिया की शादी करीब 11 साल पूर्व तितावी के गांव अलीपुर कलां निवासी यशवीर पुत्र चंद्रवीर से हुई थी। दंपती के दो बच्चे मनमोहन (6) व प्रज्ञा (4) हैं। महिला का आरोप है कि कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब 15 दिन पूर्व पति व अन्य परिजनों ने दोनों बच्चों को अपने पास ही रखते हुए महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी।
विज्ञापन


सोनिया ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने बच्चों से मिलने के लिए गुड़ मंडी आई थी। आरोप है कि यहां घर में आते ही पति व ससुराल वालों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिला के ऊपर केरोसिन छिड़कते हुए उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटते हुए वहां से भागकर जान बचाई और केरोसिन से भीगे कपड़ों में सीधे नई मंडी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने तत्काल महिला का मेडिकल कराते हुए उसकी तहरीर पर आरोपी पति यशवीर, सास राजकली, ससुर चंद्रवीर, देवर चेतन, ननद बालेश के साथ ही धर्मसिंह बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed