फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transformer thief

चार ट्रांसफार्मर चोर दबोचे, दो ट्रांसफार्मर और एक हाइड्रो क्रेन बरामद      

Sun, 15 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 15 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Transformer thief
पकड़े गए ट्रांसफार्मर चोर। - फोटो : अमर उजाला
ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो ट्रांसफार्मर और एक हाइड्रो क्रेन बरामद की गई है। आरोपियों में एक ट्रांसफार्मर ठीक करने वाली फैक्ट्री का स्वामी, विद्युत निगम का संविदा कर्मचारी और क्रेन चालक भी शामिल है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन

   
नई मंडी कोतवाली के एसएसआई समयपाल सिंह अत्री, दरोगा मनोज कुमार और राकेश शर्मा ने टीम के साथ शनिवार रात मखियाली मंदिर के पास से चार संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस ने चारों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर दोनों से दो ट्रांसफार्मर, हाइड्रो क्रेन और सामान चोरी करने के यंत्र बरामद किए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी चरथावल के मगनपुरा निवासी क्रेन चालक अमित, नई मंडी के कूकड़ा निवासी एवं विद्युत निगम में संविदाकर्मी दिलशाद,  मंसूरपुर के गांव पुरा निवासी  शहजाद और भोपा के पटोली निवासी ताहिर हैं। ताहिर ट्रांसफार्मर ठीक करने वाली फैक्ट्री का स्वामी है। चारों  मिलीभगत कर ट्रांसफार्मर चोरी करते हैं। इनक पास से बचन सिंह कालोनी और पटेल नगर से चुराए गए दो ट्रांसफार्मर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। उधर, रात से ही एक नेता पुलिस पर एक आरोपी को छोड़ने का दबाव बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed