फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Titavi woman in rape

तितावी में युवती से गैंगरेप

Mon, 22 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 22 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Titavi woman in rape
तितावी। थाना क्षेत्र के एक गांव में दोपहर के समय युवती के साथ चार युवकों ने  गैंगरेप किया। युवती इस दौरान पास के ही गांव में मजदूरी कर रहे अपने पिता को खाना देकर लौट रही थी। आरोपियों ने घर बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की ओर से थाने पर चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी गई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव है। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार दुपहर पास के गांव में मजदूरी कर रहे अपने पिता का खाना लेकर गई थी। आरोप है कि जब वह लौट रही थी तो रास्ते में गांव के ही चार युवकों ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि घर पर किसी को बताया तो उसको जान से मार दिया जाएगा।  घटना के बाद डरी सहमी युवती लहूलुहान हालात में घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। युवती की मां ने पिता को इस बारे में बताया।

पिता के घर पहुंचने तक वहां काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना  को लेकर दोनों पक्षों में आक्रोश फ़ैल गया।
पीड़िता को लेकर परिजन तितावी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी  पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को तुरंत मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पीड़िता के पिता की ओर से चारों आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई। जसोई चौकी प्रभारी शिवकुमार का कहना है की चार युवकों के विरुद्ध गैंगेरप की नामजद तहरीर आई है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोप सही साबित होने पर आरोपी युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


सभी आरोपी गांव के ही हैं और अभी फरार हैं। उधर, आरोपी पक्ष के काफी लोग और महिलाएं भी तितावी थाने पहुंचे और तहरीर को झूठी बताते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed