फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three-day ultimatum to police administration

पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम 

Mon, 24 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 24 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three-day ultimatum to police administration
इंस्पेक्टर का घेराव करते वाल्मीकि समाज के लोग। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के खतौली में वाल्मीकि समाज के लोगों ने भाजपा नेता राजा वाल्मीकि हत्याकांड के शीघ्र खुलासे और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में जबर्दस्त हंगामा किया। महिलाओं ने पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। कोतवाली में प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। इंस्पेक्टर ने प्रदर्शनकारियों से वारदात के खुलासे के लिए समय मांगा। इस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। मांग पूरी नहीं होने पर चौथे दिन से कोतवाली के सामने अनिश्चितकालीन धरना देना शुरू करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


मोहल्ला देवीदास निवासी भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की पांच अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई राणा प्रताप ने नगर पालिका चेयरमैन पारस जैन, राजू वाल्मीकि और उसके भाई गोरा सहित दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध हत्या में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अभी तक हत्याकांड का खुलासा करने में  विफल रही है। रविवार को भाजपा कार्यकर्ता और वाल्मीकि समाज के लोग एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। महिलाओं ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कोतवाली में आक्रोशित लोग धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं राजा वाल्मीकि हत्याकांड का खुलासा करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग पर अड़ गईं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर केपी सिंह ने कुछ समय मांगते हुए हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया। मृतक के पिता बाबूलाल ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन के भीतर हत्याकांड का खुलासा और नामजद आरोपियों को जेल नहीं भेजा, तो चौथे दिन से वे परिवार के लोगों के साथ कोतवाली के सामने बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। इंस्पेक्टर के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया। धरने पर भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, मदन छाबड़ा, सभासद उमेश कुमार, नरेश पांचाल, मुकेश चंदेल, अमित त्यागी, कंवरसैन जैन, सुरेश आर्य, राजीव सैनी, नरेंद्र त्यागी, भरतेश शर्मा, सभासद अजय भुर्जी, मनोज सहरावत, रामकिशोर वाल्मीकि, हरनंद वाल्मीकि, संतलाल, बाबूलाल, श्यामलाल वाल्मीकि, सुंदरलाल वाल्मीकि, भारत भूषण, फरीकचंद वाल्मीकि, सुबोध वाल्मीकि, छत्रपाल, अश्वनी, संदीप आदि शामिल रहे।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed