फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The youngest boys spot the complete outpost line at third degree

युवकों को थर्ड डिग्री पर पूरी चौकी लाइन हाजिर, दो पुलिसकर्मी निलंबित भी किए गए    

Sat, 23 Sep 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
The youngest boys spot the complete outpost line at third degree
पुलिस चौकी में युवक को पीटते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
छपार की बसेड़ा चौकी में तीन युवकों को अमानवीय यातनाएं देने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों ने युवकों को पिलर से बांधकर थर्ड डिग्री दी। इस दौरान वहां बैठे किसी शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी ने पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पिटाई करने वाले दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।        
विज्ञापन


पूरा मामला छपार थाने की बसेड़ा पुलिस चौकी से जुड़ा है। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी किसी की शिकायत के चलते तीन युवकों को उठाकर लाए थे। वर्दी के नशे में चूर पुलिसकर्मियों ने मानवता को ताक पर रख दिया। पुलिसकर्मियों ने बिना तहरीर दिए तीनों युवकों को घंटों तक कब्जे में रखा। इसके बाद सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई गईं। एक-एक कर तीनों युवकों को पिलर में एक अन्य व्यक्ति से हाथ पकड़वा कर थर्ड डिग्री दी गई।
विज्ञापन


युवक रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने एक न सुनी। पुलिसकर्मी युवकों की चीख पर ठहाके लगाते रहे। इस दौरान पब्लिक के कुछ लोग भी चौकी में बैठे थे, जो युवकों की पिटाई होते देख रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिसकर्मियों की हरकत का पूरा नजारा मोबाइल में कैद कर लिया। शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल एसएसपी अनंत देव ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बसेड़ा चौकी प्रभारी रविंद्र नागर समेत पांच पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया। जिनमें दो पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल सतीश त्यागी, कांस्टेबल अरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह दोनों पुलिसकर्मी वीडियो में साफ तौर पर पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि बसेड़ा पुलिस चौकी को लाइन हाजिर किया गया है। सीओ सदर को दो दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।          
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed