फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The woman poured kerosene lit

केरोसिन डालकर महिला को जलाया  

Sat, 26 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 26 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
The woman poured kerosene lit
crime
मुजफ्फरनगर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता पर केरोसिन डालकर जला दिया। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। पीड़िता के भाई ने शहर कोतवाली पर ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।    
विज्ञापन

       
भोपा निवासी सुहेल अकरम ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो साल पहले उसकी बहन अर्शी उर्फ नसीमा का निकाह रहमतनगर निवासी अफजाल के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में चार लाख रुपये की मांग कर अर्शी का उत्पीड़न करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


जिसके चलते गत शाम ससुराल वालों ने अर्शी पर मिट्टी तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। चीख पुकार सुन कर पड़ोसियों ने मौके पर आकर आग बुझाई तथा गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखतेे हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पुरकाजी के मोहल्ला दक्षिणी चमारान में कलीम पुत्र मुर्तजा अपनी पत्नी अफसाना और तीन बच्चों के साथ रहता था। उसी के घर के पास उसके परिजन भी रहते हैं। कई दिनों से किसी बात को लेकर उसके परिवार में विवाद चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अफसाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी लगते ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भी मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

 

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने अफसाना पर गले में रस्सी बांधकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए उसके पति को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश प्रताप यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के मायके में भी घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed