{"_id":"575c66524f1c1b8c1b9c5b2a","slug":"the-two-sides-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में पथराव और गोलियां चलीं, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में पथराव और गोलियां चलीं, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी ट्यूबवेल का पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव और गोलियां चल गईं। गोली लगने से एक ही पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।
रतनपुरी के गांव भनवाड़ा निवासी नुसरत पुत्र शाकर के खेतों में पिछले 15 दिनों से सरकारी ट्यूबवेल से पानी चल रहा था। दो दिन पूर्व ट्यूबवेल का बिजली मोटर फुंक गया। गांव निवासी खालिद पुत्र मुनसैद पक्ष को शुक्रवार की शाम को पानी चलाना था। इसलिए खालिद पक्ष के लोगों ने नुसरत से बिजली मोटर ठीक कराने को कह दिया।
मोटर ठीक कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। उस समय गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे नुसरत पक्ष के लोगों ने खालिद के मकान पर पहुंच कर पथराव व तमंचों से गोलियां चलनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
गोली लगने से खालिद का भाई लुकमान व परिवार का ही जलील पुत्र अख्तर घायल हो गया। पथराव व गोलियां चलने से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला और घायलों को बुढ़ाना अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल लुकमान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। खालिद ने थाने में नुसरत व उसके भाई अनवर, गुलजार पुत्र उम्मेद, इखलाक पुत्र फीका के विरुद्ध धारा 307 का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।