पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अप्रैल की सुबह बुढ़ाना के शिवशक्ति पेट्रोल पंप पर तीन अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी थी। मामले का मुकदमा पंप के सेल्समैन जयभगवान की ओर से बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज कराया गया था। एसएसपी केबी सिंह ने क्राइम ब्रांच और बुढ़ाना पुलिस को मामले को खोलने के लिए लगाया था।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि वादी सेल्समैन ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने बदमाशों को बड़ौत रोड पर बाइक से जाते हुए देखा है। तलाश में लगाई गई टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर किया, लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम चीकू उर्फ उत्कर्ष पुत्र योगेश कुमार निवासी हलालपुर छपरौली बागपत और दूसरा राजीव उर्फ मच्छर पुत्र देशपाल निवासी छपरौली, बागपत बताए।
चीकू से .32बोर का पिस्टल और तीन कारतूस, एक खोखा और राजीव से एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस जिंदा और एक खोखा मिला है। दोनोें के पास से एक बाइक भी मिली है। दोनों पर बुढाना कोतवाली में चार-चार मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि वह सुनील राठी गिरोह के सदस्य हैं। 17 मार्च को पेट्रोल पंप के स्वामी से फोन कर और फिर एसएमएस के माध्यम से 30 लाख की रंगदारी मांगी थी। व्यापारी को दहशत में लेने के लिए ही पेट्रोल पंप पर फायरिंग की थी। इस मामले में दो, साथी पिंकुल उर्फ विजय पुत्र राजेंद्र और आजाद पुत्र सुक्रमपाल का भी सहयोग रहा है।
हरिद्वार कचहरी में बनी थी योजना
उत्तराखंड की चमोली जेल में बंद सचिन खोखर ने कुख्यात सुनील राठी के कहने पर 20 दिन पूर्व हरिद्वार कचहरी में तारीख पर आने के दौरान पकड़े गए दोनों बदमाशों को व्यापारी का पता देकर उससे रंगदारी मांगने के लिए कहा था।
बढ़ाई सुरक्षा
बुढ़ाना के व्यापारी से रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस पकड़ में आए बदमाशों का कनेक्शन सुनील राठी गैंग से निकलने पर पुलिस ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि व्यापारी और उसकी परिवार की सुरक्षा में पुलिस को लगा दिया गया हैं।