फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The murder of the young man's sister

घर में बैठी बहन पर चाकू लेकर टूट पड़ा भाई, प्राण निकालने तक करता रहा वार पर वार

Fri, 07 Jul 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 07 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
The murder of the young man's sister
पुलिस गिरफ्त में बहन का हत्यारोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
इज्जत की खातिर भाई ने बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही पुलिस चौकी पहुंचा और समर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात नईमंडी कोतवाली के सुभाष नगर में संजीदा (35) अकेली बैठी थी। उसका भाई अलग मकान में रहता था। इस बीच उसका भाई कामिल ने अचानक चाकू से बहन पर हमला कर दिया। कामिल बहन पर तब तक ताबड़तोड़ वार करता रहा, जब तक उसकी सांसें नहीं उखड़ गईं। बहन की मौत के बाद ही आरोपी वहां से निकला और खून से सना छुरा लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया।
विज्ञापन


कामिल ने पुलिस के सामने समर्पण करते हुए कहा कि उसने अपनी बहन की हत्या कर दी है। हत्यारोपी का कहना है कि उसकी बहन ने कई शादियां कर रखी थीं। उसकी हरकतों की वजह से उसकी बदनामी हो रही थी। बृहस्पतिवार दिन में भी भाई-बहन में कहासुनी हुई थी। हत्या का पता चलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। मंडी कोतवाल केपी सिंह तुरंत फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के तानों से परेशान था कामिल
मुजफ्फरनगर। समाज में हो रही दोस्तों से मिलने वाले तानों से परेशान होकर भाई ने बहन को चाकुओं से गोद डाला। पुलिस हिरासत में मौजूद भाई को अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है। उसका कहना था कि लाख समझाने पर भी वह नहीं मान रही थी। 

नईमंडी कोतवाली के सुभाष नगर निवासी कामिल ने पुलिस को बताया कि परिवार में किसी चीज की कमी नहीं है। वह दो भाई-बहन ही हैं। परिवार वाले उसकी छह बार शादी कर चुके थे। हर शादी में कुछ दिन रहने के बाद बहन वापस घर आ जाती थी। उसके बाद परेशान परिजन उसकी दूसरी शादी कर देते थे।


कई बार उसके बारे में उल्टी-सीधी बातें सुनने को मिलती थी। समाज में हो रही बदनामी और दोस्तों के तानों से वह आजिज आ चुका था। बहन को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सुनती नहीं थी। परेशान होकर उसने उसे ठिकाने लगाने की सोच ली थी। बृहस्पतिवार सुबह भी आरोपी का बहन से झगड़ा हुआ था, तभी उसने सोच लिया था कि अब वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed