फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The killer shot dead in Kutba

कुटबा में दंगे के आरोपी की गोली मारकर हत्या

Sat, 10 Nov 2018 11:59 PM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 10 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
The killer shot dead in Kutba
muder - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। थाना शाहपुर के गांव कुटबा में शनिवार दोपहर दलित युवक रामदास उर्फ काला की बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर में दंगे के दौरान कुटबा में भी आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी, रामदास भी इसमें आरोपी था। दंगे की आरोपी हत्या की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी देहात कई थानों की पुलिस के साथ गांव में पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


  गांव कुटबा निवासी रामदास उर्फ काला (42) पुत्र खजान घटना के वक्त अपने घर के आंगन में सो रहा था और उसके परिजन खेतों पर गए हुए थे। उसके तीन बच्चे नेहा, विशाल व टिंकू घर की छत पर थे। उसी समय बाइक सवार दो नकाबपोश रामदास के घर पहुंचे, जिनमें से एक युवक घर में गया और बरामदे में सो रहे रामदास की कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद हत्यारोपी साथी की पहले से स्टार्ट बाइक पर बैठकर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर छत पर मौजूद तीनों बच्चे नीचे आए और रामदास को लहूलुहान देख शोर मचाया, तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव फुगाना व भौराकलां थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों से घटना की जानकारी ली। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed