फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The father-daughter threw acid on

बाइक सवार बाप-बेटी पर फेंक गए तेजाब

Wed, 09 Sep 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 09 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
जानसठ। सिखेड़ा के निकट हाईवे पर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक सवार बाप-बेटी पर तेजाब फेंककर झुलसा दिया गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। विवाहिता की ससुराल पक्ष पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


जानसठ थानाक्षेत्र अंतर्गत कवाल गांव निवासी रहीस अहमद की पुत्री गुलशन का निकाह शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी साबिर से हुआ था। दंपति में तकरार के बाद गुलशन मायके में रहने लगी थी। रजामंदी के बाद ससुराल लौटी थी। कुछ दिन बाद फिर गुलशन मायके आ गई।
विज्ञापन


शौहर और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व मारने की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। गुलशन छोटे भाई आरिफ और पिता रहीस के साथ मंगलवार को कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर आई थी। नगर में कई जगह काम के सिलसिले में देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम बाइक से तीनों वापस कवाल लौट रहे थे। सिखेड़ा के पास पीछे से दो बाइक पर गुलशन की ससुराल पक्ष के लोग आए। तेजाब फेंककर फरार हो गए, जिसमें दोनों झुलस गए। आरिफ बच गया।


इस दौरान गिरकर चोटें भी आईं। सूचना पर पहुंचे सिखेड़ा थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची। गुलशन ने पुलिस की मौजूदगी में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed