{"_id":"5814ecb84f1c1b994fbc55bc","slug":"the-city-of-drones-monitoring","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से की गई शहर की निगरानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रोन से की गई शहर की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहर की निगरानी करता ड्रोन कैमरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने ड्रोन से चौकसी की। इसके अलावा अधिकारियों ने पीएसी के साथ पैदल गश्त की। शहर में दर्जनों जगह पर पुलिस तैनात की गई है। शहर में दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की खरीदारी को लेकर पूरे दिन बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। नई मंडी, भगत सिंह रोड, कोर्ट रोड, सदर बाजार आदि जगहों पर लगी दुकानों पर खरीदारी के लिए शनिवार को सामान खरीदने वालों की काफी भीड़ रही।
शहर के अलावा देहात क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोगों खरीदारी के लिए शहर पहुंचे। भीड़ बढ़ती देख एसएसपी बबलू कुमार ने सभी अधिकारियों को पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालने को कहा। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में तीनों थानों की पुलिस ने पीएसी के साथ शहर में पैदल गश्त की। दर्जनों जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया। शहर के भीड़ वाले क्षेत्रों के ऊपर ड्रोन उड़ाया गया और बाजारों की निगरानी की गई।
शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा, सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक केपीएस चाहल और नई मंडी एसओ रोजंत त्यागी ने फोर्स के साथ बाजारों में घूमे। इस दौरान दुपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। बाजारों में घूम रहे संदिग्धों को चेक किया गया। अवैध रूप से बाजारों में लगाई गई अस्थाई दुकानों को पीछे हटवाया गया।