फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The checking operation carried out by police

पूरे दिन पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान      

Fri, 14 Oct 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 14 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
The checking operation carried out by police
मुजफ्फरनगर में चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
झांसी में एक करोड़ की लूट की सूचना और पांच दिन बाद बैंक खुलने पर पुलिस ने सख्ती से चेकिंग की। बैंक परिसरों के आसपास घूम रहे संदिग्धों की तलाशी ली गई। शहर में दुपहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई। डीआईजी जेके शाही ने एसपी देहात राकेश जौली को जरूरी दिशा निर्देश दिए।    
विज्ञापन

  
  प्रदेश के झांसी में सुबह के समय एक करोड़ की लूट की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने सजग हो गया। पांच दिन बाद बैंक खुलने के कारण बृहस्पतिवार को मोटा लेन-देन होना था। इसके लिए एसएसपी दीपक कुमार ने देर रात ही पुलिस को सजग कर दिया था।  सर्किल के सीओ अपने-अपने एसओ के साथ सुबह से ही चेकिंग करने लगे थे।
विज्ञापन


बाजारों में और शहर में घूम रहे दुपहिया वाहनों को चेक किया गया, उन पर सवार युवकों की तलाशी ली गई। बैंक परिसरों के आसपास घूम रहे संदिग्धों की तलाशी ली गई। बैंक शाखाओं के भीतर जाकर पुलिस ने वहां घूम रहे लोगों से पूछताछ की। उधर डीआईजी जेके शाही ने एसपी क्राइम राकेश जौली को फोन कर झांसी लूट को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा और जरूरी दिशा निर्देश दिए। पूरे दिन जिले की पुलिस चेकिंग करती नजर आई।       
विज्ञापन
विज्ञापन


कारागार में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान        
गोरखपुर जेल के बवाल के बाद शासन के आदेश पर जेल अधीक्षक ने कारागार में सख्ती से चेकिंग की। इस दौरान अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्रदेश की गोरखपुर जेल में बृहस्पतिवार सुबह बंदियों के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक बंदी की मौत हो गई और घंटों वहां की जेल में हंगामा होता रहा। घटना को देखते हुए शासन ने प्रदेश की सभी जेलों में अलर्ट कर दिया। मामले को देखते हुए जेल अधीक्षक ने सुबह से ही कारागार में चेकिंग अभियान चलाया।


सभी बैरकों की अपने सामने तलाशी कराई। चेकिंग के दौरान कई संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। रंजिश के चलते कारागार में बंद दो पक्षों वाले बंदियों पर कड़ाई से निगाह रखवाई।  बंदियों की मिलाई के लिए आने वाले परिजनों की सघनता से तलाशी कराई। मिलाई के दौरान बंदियों की इकट्ठा हुई भीड़ पर पूरी तरह से निगाह रखी गई। जेल अधीक्षक की सख्ती के चलते कारागार के भीतर अफरातफरी मच गई। इस दौरान अधीक्षक ने बंदियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed